BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मेडिकल कॉलेज के एक फर्स पर सुस्ताता मिला 10 फीट का अजगर, इतना बड़ा सांप देख लोगों के उड़े होश

मेडिकल कॉलेज के एक फर्स पर सुस्ताता मिला 10 फीट का अजगर, इतना बड़ा सांप देख लोगों के उड़े होश
Share

जालौन | अजगर करे न चाकरी, पंछी करै न काम, कह गए दास मलूका सबके दाता राम. बचपन में यह दोहा आपने भी पढ़ा होगा. उस समय इस दोहे का मतलब हमारे शिक्षक ने ईश्वर की महत्ता बताते हुए समझाई थी. पर आज जो स्टोरी हम आपको बताने जा रहे हैं, उसे पढ़कर शायद आप मलूका दास से क्षमा मांगते हुए लिखना चाहें | अफसर करै न चाकरी, कर्मचारी करै न काम, कह गए दास मलूका सब भरोसे राम. जी हां! रविवार को एक अजगर के रेस्क्यू के लिए वन विभाग की टीम को सूचना दी गई, सूचना के बाद भी वहां न अफसर आए और न कर्मचारी. आइए आपको पूरा मामला बताते हैं

दरअसल, यह पूरा मामला जालौन के उरई राजकीय मेडिकल कॉलेज का है. जहां कुछ लोग तब हक्का-बक्का रह गए, जब उन्हें एक पत्थर पर अजगर सुस्‍ताता हुआ दिखाई दिया. पहले लोगों को लगा कि वह मरा हुआ है, लेकिन हलचल देखकर लोग डर गए. 10 फीट लम्बे इस अजगर की सूचना लोगों के बीच आग की तरह फैल गई. देखते ही देखते काफी संख्या में लोग वहां एकत्रित हो गए और उसका वीडियो बनाने लगे. वीडियो को देखकर लग रहा है कि अजगर शिकार के बाद वहीं आराम फरमाने लगा था. अमूमन शिकार के बाद अजगर ऐसी जगह तलाशता है, जहां वह अपने भोजन को पचा सके.

कुछ लोगों ने अजगर होने की सूचना वन विभाग दी ताकि अजगर को वहां से सुरक्षित जगह पर ले जाया सके. लेकिन सरकारी कर्मचारी हर बार अपनी कार्यप्रणाली से यह सिद्ध कर देते हैं कि सरकारी कार्य कभी भी तेजी से नहीं हो सकते. सूचना मिलने के काफी देर बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची. काफी देर तक लोग टीम का इंतजार करते रहे, इसके बाद अजगर पाइप के रास्ते से वहां से निकल गया.


Share

Leave a Reply