BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

साधु के भेष में आए दरिंदे ने 10 साल की बच्ची से किया रेप, पहरा दे रहे थे 2 साथी

साधु के भेष में आए दरिंदे ने 10 साल की बच्ची से किया रेप, पहरा दे रहे थे 2 साथी
Share

झारखण्ड : झारखंड के खूंटी जिले से 10 साल की नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. जहां पर आरोपी साधु ने मासूम को घर पर अकेले देखा और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि तीनों ताबीज बेचने का काम करते हैं. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.

पीडि़त बच्ची ने पुलिस को बताया कि तीन साधुओं ने उससे पानी मांगा और पीछे-पीछे एक साधु कमरे में आ गया. मुंह दबाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. वहीं उसके अन्य दो साथी घर के बाहर पहरेदारी करते रहे. बच्ची को रोते बिलखता देख तीनों भागने लगे. लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी. फिर इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई.

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपी का नाम दीपक कुमार पांडेय है और वपह लोहरदगा का रहने वाला है. घर के बाहर पहरेदारी करने वालों का नाम भोला पंडा और अनुप पंडा है. जो औरंगाबाद के रहने वाले हैं, ये पिछले 10 दिनों से खूंटी में किराये के मकान में रह रहे थे. पुलिस का कहना है कि इस घटना के बाद नाबालिग काफी डरी हुई है. उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है.

 


Share

Leave a Reply