नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

70 वर्षीय बुजुर्ग के आख में घूम रहा था 7 सेंटीमीटर लंबा कीड़ा वो भी जिन्दा,कैसे पहुचा वो आँख में जाने

70 वर्षीय बुजुर्ग के आख में घूम रहा था 7 सेंटीमीटर लंबा कीड़ा वो भी जिन्दा,कैसे पहुचा वो आँख में  जाने
Share

गुजरात से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग के आंखों से 7 सेंटीमीटर का जिंदा कीड़ा मिला है बुर्जुग की पिछले 2 महीनों से आंखों में भयानक दर्द की शिकायत थी। डॉक्टर्स भी हैरान थे। जब डॉक्टरों ने माइक्रोस्कोप से बुजुर्ग की आंखों की जांच की तो वे हैरान रह गए। बुजुर्ग की आंख में डॉक्‍टरों को 7 सेंटीमीटर का जिंदा कीड़ा दिखाई दिया।

डॉक्‍टरों के लिए ऑपरेशन करना भी आसान नहीं था, लेकिन उनके पास दूसरा कोई रास्ता भी नहीं था। करीब 30 मिनट के ऑपरेशन के बाद सफलतापूर्वक जाशू पटेल की आंख से कीड़े को निकाल दिया। यह ऑपरेशन भरूच के नारायण हॉस्पिटल ऐंड रिसर्च सेंटर में किया गया। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि यह अपने आप में बेहद दुर्लभ मामला है। कीड़ा आंख के सफेद वाले हिस्‍से में था। डॉक्टरों का कहना था कि जासू पटेल मुंबई के उपनगरीय इलाके विरार में रहते हैं। विरार में वे एक किचन में काम करते हैं। सब्‍जी काटना और गाय का दूध दुहना उनका रोज का काम है। डॉक्टरों के अनुसार यह कीड़ा किसी तरह से उनके खून के अंदर घुस गया हो और शरीर के अंदर ही बड़ा हो रहा हो और फिर आंखों में पहुंच गया हो।
 

Share

Leave a Reply