BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आधी रात दोस्तों के साथ पार्टी मना रहा बी.कॉम के छात्र की छत से गिरने से हुई मौत, जाने पूरी खबर...

आधी रात दोस्तों के साथ पार्टी मना रहा बी.कॉम के छात्र की छत से गिरने से हुई मौत, जाने पूरी खबर...
Share

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक खबर सामने आ रही है जहां एक छात्र की छत से गिरने से मौत हो गई है बताया जा रहा है की भिलाई स्टील प्लांट के तीन मंजिला न्यू एमओएच हॉस्टल की छत से गिरने से कल्याण कॉलेज के बी.कॉम के छात्र दुर्गेश ठाकुर (19) वर्ष की मौत हो गई है। यह घटना मंगलवार-बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे की है। पुलिस ने बताया कि हॉस्टल में रहने वाले छात्र रात में छत पर पार्टी मना रहे थे। दुर्गेश छत की दीवार पर बैठ रहा था तभी संतुलन बिगड़ा और 36 फीट ऊंचाई से सीधे जमीन पर आ गिरा। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों का सौंपा दिया है।

भट्ठी थाना प्रभारी भूषण एक्का के अनुसार-
डौंडीलोहारा के ग्राम घोटिया निवासी दुर्गेश ठाकुर सेक्टर-7 कल्याण कॉलेज में बीकॉम सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता हीरूलाल ठाकुर बीएसपी की नंदिनी माइंस में कर्मचारी है। दुर्गेश यहां सेक्टर-4 न्यू एमओएच हॉस्टल में रहता था। बीती रात दोस्तों के साथ पार्टी मना रहा था। कुछ लोगों ने शराब भी पी रखी थी। 

अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम-
दुर्गेश के साथ उसके दोस्त आदित्य कुमार, प्रतीक ठाकुर, साकेत गौतम, जय प्रकाश बरेठ और मुकेश गुप्ता भी छत पर थे। शराब पीने के बाद सभी आपस में बातचीत कर रहे थे। सिगरेट जलाकर दुर्गेश छत की पैराफिट वॉल पर बैठ ही रहा था कि वह अनियंत्रित हो गया। आदित्य ने बताया कि उसने दुर्गेश को पकडऩे की कोशिश भी की, लेकिन वह हाथ नहीं आया। उसका सिर नाली को ढकने लगाए गए कांक्रीट के स्लैब पर पड़ा। प्रतीक समेत अन्य साथी दौड़कर नीचे गए। उसके सिर पर गंभीर चोट थी। उस दौरान कुछ-कुछ बातचीत कर रहा था। उसे कार में हॉस्पिटल ले जा रहे थे तभी रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

व्यवस्था पर सवाल-
न्यू एमओएच हॉस्टल में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के अलावा परिवार के साथ बीएसपी कर्मी भी रहते है। रहवासियों का कहना है कि लड़के आए दिन लड़ते रहते हैं। छत पर शराब पीते है। माहौल बहुत बिगड़ गया है। बीएसपी की तरफ से कोई निगरानी नहीं की जा रही है। हॉस्टल में एक गार्ड तक नहीं है।

फॉरेंसिक एक्सपर्ट अनुपमा मेश्राम के अनुसार-
दुर्गेश के चारों साथियों से पूछताछ की गई। मौत की वजह को लेकर किसी तरह की भ्रमात्मक जानकारी नहीं आई। शराब के नशे में दीवार पर बैठते समय ही दुर्गेश का बैलेंस बिगड़ गया। यह एक दुर्घटना है। टीआई भूषण एक्का ने बताया कि किसी प्रकार के डाउट्स को क्लियर करने घटना स्थल पर डेमो भी लिया।
 

Share

Leave a Reply