BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भारत में लॉन्च हुई एक चार्ज में 200 किमी तक चलने वाली बाइक , जाने कितनी है इस बाइक की कीमत

भारत में लॉन्च हुई एक चार्ज में 200 किमी तक चलने वाली बाइक , जाने कितनी है इस बाइक की कीमत
Share

नई दिल्ली : भारत में इलेक्ट्रिक वाहन अब तेजी से ट्रेंड में आने लगे हैं, खासतौर पर दो-पहिया इलेक्ट्रिक वाहन। ये ना सिर्फ किफायती हैं, बल्कि बार-बार पेट्रोल पर पैसा खर्च करने की झंझट को भी खत्म कर देते हैं। आए दिन भारत में कोई ना कोई स्टार्टअप अपना इलेक्ट्रिक दो-पहिया लेकर मार्केट में पैर रखता है, इन्हीं में से एक है ओबेन इलेक्ट्रिक जो देश में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लेकर आई है।

जोरदार लुक वाली इस ई-बाइक का नाम ओबेन रोर है, इसके अलावा कंपनी 2022 के अंत तक मार्केट में 3 अन्य मॉडल भी लॉन्च करने वाली है। फेम 2 और स्टेट सब्सिडी को मिलाकर ये इलेक्ट्रिक बाइक महाराष्ट्र में 99,999 रुपये की मिलेगी। दिल्ली में Oben Rorr की कीमत 1.03 लाख रुपये है, वहीं गुजरात में इसकी कीमत 1.05 लाख रुपये है, राजस्थान में 1.15 लाख, कर्नाटक और तेलंगाना में 1.25 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी 18 मार्च से ओबेन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की बुकिंग शुरू करने वाली है और सिर्फ 999 रुपये देकर आप रोर घर ला सकते हैं।

कंपनी जुलाई 2022 से ग्राहकों को ये इलेक्ट्रिक बाइक सौंपना शुरू करेगी। शानदार डिजाइन और स्टाइल वाली ये बाइक एलईडी हेडलैंप के साथ जुड़े गोल एलईडी डीआरएल, स्प्लिट स्टाइल सीट्स, बढ़ा हुआ पिछला हिस्सा और पिछले यात्री के लिए दो हिस्सों में बंटी ग्रैब रेल्स दी गई हैं। ओबेन का दावा है कि सिर्फ 3 सेकंड में ये बाइक 0-40 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 100 किमी/घंटा बताई जा रही है। कंपनी ने ये दावा भी किया है कि इसे एक बार फुल चार्ज करने पर 200 किमी तक चलाया जा सकता है।

बाइक की रेंज इसे चलाने पर निर्भर करती है। असल में मोड के हिसाब से ओबेन रोर को 100-150 किमी तक चलाया जा सकता है। बाइक के साथ तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। बैटरी को ठंडा बनाए रखने के लिए भी इस बाइक को तकनीक दी गई है। यहां 4.4 किलोवाट-आर बैटरी पैक मिला है जो आई67 रेटिंग वाला है।

ओबेन रोर के अगले हिस्से में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। बाइक के दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं, लेकिन कंपनी इसके साथ एबीएस देने से चूक गई है। बाकी फीचर्स में एलसीडी इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर और ऐप के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी शामिल हैं। इस बाइक का कुल भार 130 किग्रा है और तेजी से रफ्तार पकड़ने के लिए बैटरी इस बाइक को 62 एनएम पीक टॉर्क पहुंचाती है। 


Share

Leave a Reply