नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

40 लोगों से भरी नाव पलटी, 7 के शव बरामद- बाकी लापता

40 लोगों से भरी नाव पलटी, 7 के शव बरामद- बाकी लापता
Share

खगडिय़ा। बिहार के खगडिय़ा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम गंडक नदी की तेज धार में लोगों से भरी एक नाव के पलट जाने से कई लोग पानी में बह गए। जानकारी के अनुसार अभी तक 7 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि कई और लोग लापता ही बताए जा रहे हैं। बिहार में खगडिय़ा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गंगा नदी की उपधारा में नौका पलटने से डूबे सात लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की देर शाम मथार, टीकारामपुर, एकनिया और सोनवर्षा गांव के रहने वाले करीब 40 लोग बाजार से सामान खरीदकर नौका पर सवार होकर घर लौट रहे थे तभी एकनिया गांव के निकट नौका अनियंत्रित होकर गंगा नदी की उपधार में पलट गयी। इस दुर्घटना में दस लोग तैरकर बाहर आ गए जबकि 30 लोगों के लापता होने की आशंका है। घटना की जानकारी मिलते ही राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम राहत और बचाव दल के साथ मौके पर रवाना हो गयी।

घोष ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम ने लापता सात लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। मृतकों की पहचान सुशांत कुमार (15) शिवानी कुमारी (14), अंकुश कुमार (10), विशाखा देवी (45), रूपम देवी (25), दुलारी देवी (25) और रेखा देवी (25) के रूप में की गयी है। लापता अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। बरामद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा जा रहा है। जिलाधिकारी घोष के अलावा खगडिय़ा की पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी ,अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) धर्मेन्द्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) पंकज कुमार, खगडिय़ा की विधायक पूनम देवी मौके पर पहुंचकर कैंप कर रही है।

Share

Leave a Reply