BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

प्यार में पड़े लड़के ने किन्नर संग रचाई शादी, फुल फिल्मी स्टाइल में लिए सात फेरे

प्यार में पड़े लड़के ने किन्नर संग रचाई शादी, फुल फिल्मी स्टाइल में लिए सात फेरे
Share

सीवान, कहा जाता है प्यार अंधा होता है. प्यार में पड़े लोग दुनिया की परवाह नहीं करते. उन्हें केवल अपने प्रेमी से मतलब होता है, जिसके साथ रहने के लिए वे हर कदम उठाते हैं. ऐसा ही मामला बिहार के सिवान जिले में सामने आया है, जहां प्यार में पड़े शख्स ने किन्नर संग शादी रचा ली. इस अनोखी शादी को लेकर क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है. वहीं, शख्स की किन्नर संग शादी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.


शादी के बाद लोगों ने दिया आशीर्वाद

जानकारी अनुसार मामला जिले के मैरवा बाजार के लंगड़पुरा गांव का है. उक्त गांव के निवासी लूटन राजभर के बेटे विकास राजभर ने किन्नर रितेश के संग गोपालगंज जिला के मीरगंज में एक किन्नर के घर शादी कर ली. इस दौरान कई किन्नर समेत अन्य लोगों ने नवविवाहित जोड़े को उपहार और सुखद दामपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया.
बताया जाता है कि दोनों करीब छह महीने पहले एक-दूसरे से मिले. दोनों के बीच बातचीत हुई और देखते ही देखते दोनों को प्यार हो गया, जिसके बाद दोनों ने दुनिया की परवाह ना करते हुए एक दूसरे से शादी कर ली. हालांकि, विकास के परिजन इस शादी को मानने के लिए तैयार नहीं है.


एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते

जानकारी अनुसार युवक विकास राजभर ढोलक बजाता था. वहीं, किन्नर नाचने का काम करता था. इसी दौरान दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए. दुल्हन बनी किन्नर रितेश ने बताया कि हम एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते, इसलिए हमने शादी करने का निर्णय लिया. वहीं, विकास राजभर ने बताया कि रितेश मुझे पसंद था. वह किन्नर है, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता.

विकास की मानें तो वे दोनों छह महीने से साथ भी रह रहे थे. ऐसे में शादी करके वे सामाजिक रूप से एक दूसरे के हो गए. उन्हें भरोसा है कि वे दोनों एक अच्छी जिंदगी जी सकते हैं. भविष्य में किसी बेसहारा बच्चे को गोद लेकर वे अपने परिवार को बढा लेंगे. बता दें कि किन्नर रितेश शुरू से लड़का था. लेकिन करीब एक साल पहले उसने दिल्ली जाकर अपना लिंग बदलवा लिया और फिर विकास राजभर से शादी कर ली.

 


Share

Leave a Reply