4 साल के बच्चे को बुरी तरह रौंदकर उसके ऊपर बैठ गया सांड, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला VIDEO
उत्तरप्रदेश। सोशल मीडिया से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, सड़क पर एक 4 साल का बच्चा खड़ा हुआ है। इसी बीच बच्चे के सामने एक काले रंग का सांड आ जाता है, जो उसे बुरी तरह रौंद डालता है। वायरल वीडियो यूपी के अलीगढ़ का बताया जा रहा है।
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि, कैसे सांड बच्चे पर हमला करने के बाद उस पर चढ़कर बैठ जाता है। इस दौरान वहां मौजूद लोग तुरंत दौड़कर बच्चे को बचाते नजर आते हैं। यह पूरा वाक्या सड़क किनारे लगे सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसके बाद अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।







.jpeg)












