BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दिल्ली ब्लास्ट में छत्तीसगढ़ की भी एक कार क्षतिग्रस्त, जानें क्या है इसका इस विस्फोट से कनेक्शन?

दिल्ली ब्लास्ट में छत्तीसगढ़ की भी एक कार क्षतिग्रस्त, जानें क्या है इसका इस विस्फोट से कनेक्शन?
Share

 Delhi Blast News: कल सोमवार रात देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास एक धमाकेदार ब्लास्ट हुआ। जिसमें करीब 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। वहीं इस ब्लास्ट को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई लोगों ने दुख जताया है।

वहीं, इस मामले में नया अपडेट आया है। घटनास्थल के पास ब्लास्ट में छत्तीसगढ़ की भी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसका नंबर प्लेट CG04PY6021 है। जो किसी शांत बघेल के नाम से रजिस्टर्ड है। इस विस्फोट के बाद रायुपर पुलिस अब परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

बता दें कि, दिल्ली धमाके के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया। रायपुर एयरपोर्ट में विशेष जांच अभियान के तहत डॉग स्क्वाड द्वारा पूरे परिसर को स्कैन किया गया। साथ ही एयरपोर्ट पर आने जाने वाले सभी यात्रियों पर सुरक्षा बलों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। एयरपोर्ट पर रायपुर पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।

 रेलवे स्टेशन में RPF और GRP की संयुक्त टीम हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर कड़ी नज़र रख रही है। बस स्टैंड पर भी पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। शहर के प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की गश्त तेज़ कर दी गई है।


Share

Leave a Reply