बड़ी खबर : राजधानी के इस क्षेत्र में सड़क में समा गई खड़ी हुई कार, इलाके में मचा हड़कंप
नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मॉनसून की पहली बारिश से ही सड़कों का बुरा हाल हो गया है | सोमवार को दिल्ली के द्वारका के सेक्टर 18 में एक बड़ा हादसा देखने को मिला | हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ |
दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी में लगातार बारिश के कारण द्वारका के सेक्टर 18 में अचानक सड़क धंस गई, जिसमें एक कार (गाड़ी) समा गई | बाद में क्रेन की मदद से इसे बाहर निकाला गया | हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है |







.jpeg)












