नर्सिंग कॉलेज की एक होशियार छात्रा ने खाया जहर,जानिए आखिर क्या थी मज़बूरी...
धमतरी| छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में नर्सिंग कॉलेज की एक छात्रा ने जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली। गंभीर अवस्था में उसे मसीही अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
जानिए क्या है पूरा मामला-
यह मामला शहर के गोकुलपुर वार्ड का है। पुलिस ने बताया कि किसान संतोष साहू की पुत्री विद्या साहू (20) रायपुर में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। वह बीएससी सेकंड ईयर की छात्रा थी। वह पिछले कुछ महीनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। उसका रायपुर के एक अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। दो महीने से छुट्टी पर वह घर में ही थी।
इलाज के दौरान हुई मौत
काफी इलाज कराने के बाद भी जब उसकी तबीयत में अपेक्षित सुधार नहीं आया, तो उसने बीते 18 नवंबर की सुबह अपने घर में सल्फास का सेवन कर लिया। परिजनों को जब इसका पता चला तो तत्काल उसे लेकर मसीही अस्पताल आए। मंगलवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
पढाई में थी होशियार
पुलिस ने बताया कि किसान संतोष साहू के एक पुत्र और दो पुत्री थी। मृतका विद्या साहू पढ़ाई में काफी होशियार थी। स्वास्थ्य के क्षेत्र में पढ़-लिखकर वह पीडि़त मानवता की सेवा करना चाहती थी।







.jpeg)












