हैदराबाद में मिला 2000 के नकली नोटों का जखीरा
हैदराबाद। तेलंगाना के खम्मम जिले में 2,000 रुपए का नकली नोट देकर ठगी करने के आरोप में 54 वर्षीय एक कारोबारी और चार अन्य को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकली नोटों का खजाना बरामद किया है। इन नोटों पर ‘चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया’ छपा था।
खम्मम के पुलिस आयुक्त तफसीर इकबाल ने शहर में एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आरोपियों के पास से नोटों के करीब 350 बंडल जब्त किए गए।अधिकारी ने बताया कि शेख मदार का दूध और कुक्कुट का कारोबार था। वह पिछले 20 साल से नकली नोट के वितरण में शामिल था। कारोबारी भोले भाले लोगों से असली मुद्रा लेकर उन्हें नकली नोट थमा देता था।
उन्होंने बताया कि मदार ने लोगों से कहा था कि सरकार 2,000 रुपए के नोट पर प्रतिबंध लगाने जा रही है और एक असली मुद्रा के बदले वह उन्हें पांच नोट देने की पेशकश करता था।







.jpeg)












