नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सब्जी लेने बाजार जा रही महिला के गले से चैन खींचकर फरार हुआ बदमाश,मामला दर्ज

 सब्जी लेने बाजार जा रही महिला के गले से चैन खींचकर फरार हुआ बदमाश,मामला दर्ज
Share

बिलासपुर| अपोलो हॉस्पिटल रोड़ पर अंधेरे का फायदा उठाते हुए एक युवक ने महिला के गले से मंगलसूत्र खींच कर भाग निकला। महिला ने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार लिगिंयाडीह निवासी उषा कश्यप पति पप्पू कश्यप (30) पुरानी बस्ती लिगियाडीह निवासी घर से शाम करीब 7 बजे सब्जी लेने राजकिशोर नगर चौराहे के पार बाजार जा रही थी। वह अपोलो हॉस्पिटल से कुछ दूर आगे ही बढ़ी थी इस दौरान पीछे से हरे नीले रंग की टी शर्ट पहने युवक उसके पास पहुंचा। युवक ने महिला के गले से मंगलसूत्र खींचने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुआ। महिला पलटने लगी तो लुटेरे ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। महिला के गिरते ही उसका मंगलसूत्र लुटेरे के हाथ लग गया। लुटेरा मंगलसूत्र लेकर पास की दिवार को फांद बस्ती की ओर फरार हो गया। अंधेरा होने के कारण महिला लुटेरे का चेहरा नहीं देख सकी। उषा कश्यप की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने लूट का अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
 

Share

Leave a Reply