नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

5 साल की बच्ची को जिंदा जला देने का खौफनाक मामला आया सामने, पुलिस को इस बात की है आशंका...

5 साल की बच्ची को जिंदा जला  देने का खौफनाक मामला आया सामने, पुलिस को इस बात की है आशंका...
Share

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर से एक खौफनाक मामला सामने आ रहा  है। जहां पर 5 साल की बच्ची के साथ 32 साल का अधेड़ रेप की कोशिश कर रहा था, जब वो इसमें नाकाम रहा तो उसने बच्ची को जिंदा जला दिया।


पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार-
पूरी घटना नागपुर के कमलेश्वर इलाके की है। रविवार को यहां के लिंगा गांव में एक बच्ची की लाश मिली, जो जली हुई थी। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने बच्ची के साथ रेप का प्रयास किया और फिर उसे जिंदा जला दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

कड़ी सजा की मांग को लेकर सड़कों पर आए लोग-
इस घटना के सामने आने के बाद नागपुर में लोगों का गुस्सा सड़कों पर देखने को मिल रहा है। सोमवार को घटना की खबर फैलते ही लोग प्रदर्शन करने सड़कों पर उतर गए। जनता की मांग है कि आरोपी को जल्द से जल्द कड़ी सजा दी जाए।

पुलिस को इस हालत में मिली बच्ची का लाश-
बताया जा रहा है कि पीड़िता 6 दिसंबर से लापता चल रही थी, शुक्रवार को परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने शनिवार से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को बच्ची का शव लिंगा गांव में मिला। पुलिस ने बताया है कि रविवार को कृषि फार्म में एक बच्ची का शव मिला, जो गंभीर से चोटिल और जला हुआ था। पुलिस ने बताया है कि फिलाहल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही ये पता चल पाएगा कि बच्ची के साथ रेप हुआ है या नहीं।
 

Share

Leave a Reply