एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की बेटी को शादी का झांसा देकर कर दिया प्रेग्मेंट,मामला दर्ज
ऑटो चालक ने अपने ही दोस्त की नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार कर दिया। जब वह 8 माह की गर्भ से हो गई तो मामला उजागर हुआ। पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी सुशील राजभर के खिलाफ धारा 376, 4 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
शादी का दिया था प्रलोभन
अमलेश्वर टीआई विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि 16 वर्षीय पीडि़ता की मां ने शिकायत की। आरोपी सुशील राजभर (30 वर्ष) रायपुर आरडीए कॉलोनी हीरापुर में रहता है। वह ऑटो चालक है। पीडि़ता के पिता और मामा भी ऑटो चालक है। तीनों एक -दूसरे के दोस्त हैं। घर पर आना-जाना है। इसी बीच सुशील रने दोस्त की बेटी को अपने झांसे में ले लिया। शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ बलात्कार किया।
तलवार की नोक पर पीडि़ता को रोका
भिलाई के जामुल पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में आरोपी अब्दुल बाहिद को गिरफ्तार किया है। जामुल पुलिस ने बताया कि घासीदास नगर अटल आवास निवासी अब्दुल वाहिद आदतन बदमाश है। रविवार को उसने 19 वर्षीय युवती का रास्ता रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की। घर आकर युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मंगलवार को युवती परिजनों के साथ रिपोर्ट लिखवाने थाने जा रही थी तब अब्दुल तलवार लेकर पहुंचा और रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी भी दी। परिजनों के विरोध पर आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।







.jpeg)












