BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बीटिंग रिट्रीट समारोह में दिखा भव्य नजारा, सेनाओं के बैंड ने बांधा समां

बीटिंग रिट्रीट समारोह में दिखा भव्य नजारा, सेनाओं के बैंड ने बांधा समां
Share

हर साल की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस समारोह के समापन की प्रक्रिया यानी ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह दिल्ली में जारी है। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद हैं। हर साल 29 जनवरी को इस खास बीटिंग रिट्रीट का आयोजन किया जाता है। इसमें तीनों सेनाएं मैजूद रहती हैं और समारोह के समापन के बाद सेनाएं अपने-अपने बंकर में वापस चली जाती हैं। इसके अलावा पुलिस बल के स्पेशल बैंड भी इसमें हिस्सा लेते हैं।
उल्लेखनीय है कि बीटिंग रिट्रीट के साथ 24 जनवरी से शुरू करीब एक सप्ताह के गणतंत्र दिवस समारोह का समापन होता है। हालांकि, सरकार ने इस साल से 23 जनवरी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती से ही गणतंत्र दिवस समारोह शुरू करने का फैसला किया है।
समारोह में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री और तीनों सेनाओं के प्रमुखों सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के रवाना होने से पहले उनके अंगरक्षकों ने उन्हें सलामी दी. 46 अंगरक्षकों के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शान-ओ-शौकत के साथ बीटिंग द रिट्रीट समारोह के लिए पहुंचे. आज वो खास दिन है जब तीनों सेनाएं बैरकों में लौट जाएंगी.
 


Share

Leave a Reply