BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पुल से नदी में गिरी तेज रफ्तार पिकअप वैन, सात लोगों की मौत, 20 घायल

 पुल से नदी में गिरी तेज रफ्तार पिकअप वैन, सात लोगों की मौत, 20 घायल
Share

धुले। महाराष्ट्र के धुले तहसील में एक पिकअप वैन के पुल से नीचे नदी में गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे है। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा रात 2 से 3 बजे की बीच धुले-सोलापुर रोड के पास स्थित विंचूर गांव में हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए वैजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया है।

हादसे का शिकार हुए लोग महाराष्ट्र के उस्मानाबाद के खेतों में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। मजदूरों के साथ उनके परिवार के लोग भी थे।बताया जा रहा है कि पिकअप वैन की रफ्तार तेज होने के कारण यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार के चलते ड्राइवर का नियंत्रण गाड़ी पर से छूट गया और वाहन पुल से सीधा नदी में जा गिरा। ज्यादा मृतक मध्य प्रदेश के बडवानी जिले के हैं। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

Share

Leave a Reply