बांग्लादेश में हुआ भीषण हादसा, 500 यात्रियों से भरी नाव में लगी आग, पढ़े पूरी खबर ...
ढाका : बांग्लादेश में एक भीषण हादसा हो गया है। इस हादसे में कई लोग घायल और कुछ कई मृतु होने कई जानकारी मिली है । ये हादसा सवारियों से भरी नाव में आग लगने से हुआ । बताया गया कि ये लोग राजधानी ढाका से बरगुना जा रहे थे .जानकारी के मुताबिक, अब तक कम से कम 38 लोगों की मृतु हुई है। आग प्रक्षेपण के इंजन कक्ष से शुरू हुई थी।
हादसे में घायल एक व्यक्ति ने बांग्लादेशी अखबार डेली स्टार को बताया, “सुबह 3 बजे के आसपास इंजन रूम में अचानक आग लगी थी और गबखान पुल के नजदीक आग तेजी से फैलने लगी. बच्चों और बुजुर्ग समेत नाव पर करीब 500 यात्री थे. इनमें से कई लोग नदी में कूद गए. आग लगने के बाद मैं, मेरी पत्नी और मेरा साला तीनों नदी में कूदकर किनारे तक पहुंच गए.”
फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि सुबह 9 बजे तक कम से कम 90 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया था । तलाशी अभियान अब भी जारी है। अधिकारियों ने शुरुआती तौर पर कहा है कि आग इंजन रूम में लगी, जो बाद में नाव के बाकी हिस्सों में फैल गई. घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है ।







.jpeg)












