BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भीषण सड़क हादसा खड़े कंटेनर में पीछे से आ रही कार टकराई एक ही परिवार के 6 लोगों की मौके पर हुई मौत...

भीषण सड़क हादसा खड़े कंटेनर में पीछे से आ रही कार टकराई एक ही परिवार के 6 लोगों की मौके पर हुई मौत...
Share

बाराबंकी : उत्तरप्रदेश के बाराबंकी के नेशनल हाईवे पर बुधवार की सुबह करीब तीन बजे नारायणपुर के पास सड़क पर पहले से खड़े कंटेनर में पीछे से आ रही कार जा टकराई दुर्घटना में कार सवार पति पत्नी सहित दो बच्चे समेत एक ही परिवार के छ: लोगों की मौके पर मौत हो गई जानकारी के अनुसार अयोध्या जिले के रुदौली विधानसभा पटरंगा थाना क्षेत्र रसूलपुर मजरे हयातनगर के रहने वाले 35 वर्षीय अजय गुजरात के सूरत शहर में परिवार के साथ रहकर साड़ी बनाने का काम करते थे मंगलवार को अपनी 28 वर्षीय पत्नी सपना, 10 वर्षीय बेटे यस, 8 वर्षीय बेटे आयांश, 36 वर्षीय बड़े भाई आदर्श ,और गांव के ही 26 वर्षीय रामजन्म, के साथ कार से घर वापस जा रहे थे तभी नारायणपुर के समीप खड़े कंटेनर से कार टकरा गई और सभी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई


एनएच पर पहले से खड़े कंटेनर से टकराई कार
कार सवार अजय का परिवार खुशी से घर जा रहा था अजय के भाई आदर्श गाड़ी चला रहे थे करीब दो बजे इन लोगों की बात घर पर परिजनों से मोबाइल के जरिए हुई थी लेकिन सुबह में करीब तीन बजे उनकी कार नारायणपुर के पास सामने पहले से खड़े कंटेनर से टकरा गई टक्कर इतना भयंकर था कि कार का परखच्चे उड़ गए उसमें बैठे सभी लोग पति पत्नी सहित छह लोगों की मौत हो गई


कंटेनर के ड्राइवर ने ही दी पीआरबी को सूचना
आपको बता दें कि इस दुर्घटना की जानकारी कोई और नहीं कंटेनर के ही ड्राइवर ने दी पीआरबी को सूचना कार के दुर्घटना होने की सूचना कंटेनर के ड्राइवर ने पीआरबी पुलिस को दी और मौके से फरार हो गया घटना की सूचना पीआरबी कर्मियों ने वहां पहुंचकर हालात देखने के बाद थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी को सूचना दी कोतवाल मौके पर पहुंचकर इसके बाद पुलिस ने सभी शव को बाहर निकलवा कर सीएससी भिजवाया शव में मिले मोबाइल से घर के नंबर पर फोन कर परिजनों को सूचना दी मृतक के परिजनों शव देखकर पुष्टि की


एक ही परिवार से 6 लोगों के मौत से गांव में मचा कोहराम

सुबह करीब 5:00 बजे गांव में जानकारी होने से गांव के साथ क्षेत्र में कोहराम मच गया परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है वही इसकी सूचना रिश्तेदारों को लगने पर परिजन के साथ रिश्तेदार मौके पर ही पहुंचे व गांव में यह दुर्घटना से कोहराम मचा हुआ है
घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंचे रुदौली विधायक रामचंद्र यादव


घटना की सूचना मिलते ही रुदौली विधानसभा के विधायक रामचंद्र यादव रामसनेहीघाट पहुंचकर दुख संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से वार्ता किया विधायक रामचंद्र यादव गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के सिक्रेटरी को पूरे मामले की जानकारी एवं डीएम बाराबंकी आदर्श सिंह से भी फोन पर की वार्ता। श्री यादव ने कहा विधानसभा रुदौली की बहुत दुखद घटना है जो एक ही परिवार से छह लोगों की मौके मौत हो गई श्री यादव ने बताया की इस दी घटना से पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है और बहुत दुख की बात है जो एक ही परिवार से छ: लोगो की मौत का सूचना प्राप्त हुआ है। क्षेत्रीय विधायक दुख संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से वार्ता किया और एक बयान भी जारी किया है।
 


Share

Leave a Reply