BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग, 18 मजदूरों की मौत, 3 की हालत गंभीर

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग, 18 मजदूरों की मौत, 3 की हालत गंभीर
Share

  अहमदाबाद :- देश के किसी न किसी हिस्से से आए दिन पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की खबर आती रहती है। ताजा हादसा गुजरात के बनासकांठा से सामने आया है। यहां डीसा में मंगलवार सुबह 8 बजे एक पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से मध्य प्रदेश के 18 मजदूरों की मौत हो गई। 3 की हालत गंभीर है। वहीं, 5 मजदूर मामूली रूप से घायल हैं।

फैक्ट्री डीसा तहसील के धुनवा रोड पर है। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। विस्फोट के वक्त मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। विस्फोट इतना भीषण था कि कई मजदूरों के शरीर के अंग 50 मीटर दूर तक बिखर गए। फैक्ट्री के पीछे खेत में कुछ मानव अंग भी मिले हैं। आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को 5 से 6 घंटे लग गए। हादसे के शिकार सभी लोग 2 दिन पहले ही काम पर आए थे।

दो दिन पहले ही आए थे मजदूर

सभी मृतक और घायल मजदूर मध्य प्रदेश के हरदा जिले के हंडिया गांव के रहने वाले हैं। फैक्ट्री से मिली जानकारी के अनुसार सभी 2 दिन पहले ही काम के लिए यहां आए थे और पटाखे बनाने का काम कर रहे थे। फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है।

3 लोग गंभीर रूप से घायल

3 लोग 40 प्रतिशत से ज्यादा जले डीसा एसडीएम नेहा पांचाल ने बताया कि घटना में घायल हुए सभी लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल 3 लोगों का इलाज चल रहा है। वे 40 प्रतिशत से ज्यादा जल गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन हादसे की जांच कर रहा है।

दीपक ट्रेडर्स नाम की यह पटाखा फैक्ट्री खूबचंद सिंधी की है। वह इस फैक्ट्री में विस्फोटक लाकर पटाखे बनवाता था। हालांकि अब तक की जांच में पता चला है कि कंपनी मालिक के पास सिर्फ पटाखे बेचने का लाइसेंस है, बनाने का नहीं, इसलिए स्थानीय पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

जिंदा बचे मजदूर ने बयां की दास्तां

घटना की कहानी बताते हुए घायलों ने कहा कि हम फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे थे, तभी अचानक धमाका हुआ। हमें पता ही नहीं चला कि क्या हुआ, बहुत तेज धमाका हुआ और हम बेहोश हो गए। जब ​​आंख खुली तो चारों तरफ आग लगी हुई थी। हम किसी तरह जली हुई हालत में फैक्ट्री से बाहर भागे।


Share

Leave a Reply