नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

साइकिल से परिवार के साथ छ्त्तीसगढ़ अपने घर आ रहे मजदूर और उसके पत्नी की सड़क हादसे में हुई मौत, बच्चे घायल

साइकिल से परिवार के साथ छ्त्तीसगढ़ अपने घर आ रहे मजदूर और उसके पत्नी की सड़क हादसे में हुई मौत, बच्चे घायल
Share

लखनऊ | कोरोना की महामारी और लॉकडाउन के बिच एक खबर सामने आ रही है की साइकिल से छत्तीसगढ़ जा रहा एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया| जिसमे पती-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई| गनीमत ये रही कि हादसे में उनके दो बच्चों की जान बच गई| 

पढिये पूरी खबर-
आपको बता दे की पैसे की दिक्कत के कारण पेशे से मजूदर 750 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय करने निकल पड़ा| लखनऊ से अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ छत्तीसगढ़ के बेमेतरा के लिए बुधवार को निकला, अभी उसने 25 किलोमीटर का सफर ही तय किया था कि परिवार तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आ गया| हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य घायलों को पुलिस ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया| जहां, इलाज के दौरान कृष्णा साहू ने दम तोड़ दिया| फिलहाल उनके दोनों बच्चों को मामूली इलाज के बाद उनके चाचा के पास लखनऊ भेज दिया गया है|

ये थी समस्या-
मृतक मजदूर के भाई ने बताया, "मेरे भाई ने सफर पर निकलने से पहले नहीं बताया था| जहां, तक मुझे मालूम है बेरोजगार हो जाने के बाद उसे बच्चों को खिलाने पिलाने की दिक्कत थी मेरी एक सप्ताह पहले ही उससे बात हुई थी| उस दौरान उसने पैसे की तंगी के बारे में बताया था, उनके दोनों बच्चे मेरे पास हैं| एक के सिर में चोट आई है जबकि दूसरे को पांव और सिर में” पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा| फिलहाल पुलिस इस सिलसिले में मामला दर्ज जांच कर रही है|


Share

Leave a Reply