नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

पुलिस के हाथ आई एक बड़ी सफलता: एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश

पुलिस के हाथ आई एक बड़ी सफलता: एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश
Share

गोरखपुर। जनपद में अपराध औऱ अपराधियो पर प्रभावी अंकुश कायम करने के लिये आज शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र के निर्देशन में,क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज संदीप बर्मा के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष विशुनपुरा मय हमराह के साथ एटीएम/बैंक चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध एटीएम से पैसे निकलकर भाग रहे दो शातिर अभियुक्त पंकज सिंह पुत्र सत्तन सिंह निवासी पकड़ी गोसाई थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर, प्रदीप सिंह पुत्र वंशबहादुर सिंह निवासी पकड़ी गोसाई थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। अभियुक्त पंकज सिंह की जामातलाशी से 19300 रुपये, भिन्न-भिन्न बैंकों के 05 अदद एटीएम कार्ड व एक अदद कट्टा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व अभियुक्त प्रदीप सिंह पुत्र वंशबहादुर – 21350 रुपये व भिन्न-भिन्न बैंकों के 4 अदद एटीएम कार्ड व दो अदद मोबाईल सैमसंग बरामद किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी का विवरण-
1.पंकज सिंह पुत्र सत्तन सिंह - 19300 रुपये, 05 अदद एटीएम कार्ड व एक अदद कट्टा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद।

2.प्रदीप सिंह पुत्र वंशबहादुर  21350 रुपये व 4 एटीएम कार्ड व दो अदद मोबाईल सैमसंग
पकड़े गये लोगो का आपराधिक इतिहास 

1.पंकज सिंह पुत्र सत्तन सिंह-
1.मु0अ0सं0 48/2020 धारा 419,420,379,411 भादवि थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर
2.मु0अ0सं0 53/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर

2. प्रदीप सिंह पुत्र वंशबहादुर सिंह
1.मु0अ0सं0 48/2020 धारा 419,420,379,411 भादवि थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर
2.मु0अ0सं0 195/14 धारा 147,148,452,307,302,504,506 भादवि थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर 

Share

Leave a Reply