BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जिले के पांच नगरीय निकायों के चुनाव में मिला जुला नतीजा सामने आया, जाने पूरी खबर

जिले के पांच नगरीय निकायों के चुनाव में मिला जुला नतीजा सामने आया, जाने पूरी खबर
Share

कोरबा | छत्तीसगढ़ के  कोरबा जिले के पांच नगरीय निकायों के चुनाव में मिला-जुला नतीजा सामने आया है। नगर पंचायत पाली और छूरी में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। वहीं नगर पालिका दीपका और कटघोरा में दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों को निर्दलीय का भरोसा जीतना होगा, तब जाकर अध्यक्ष पद पर किसी पार्टी पार्षद की ताजपोशी हो सकेगी। नगर पालिका निगम कोरबा में भी किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है। 

आधिकारिक जानकारी के अनुसार नगर पंचायत पाली के 15 वार्ड के चुनाव में कांगे्रस को 11 और भारतीय जनता पार्टी के 04 पार्षद निर्वाचित घोषित किये गये हैं। नगर पंचायत छुरी-कला के 15 में से 08 कांगे्रस, 05 भाजपा और 02 निर्दलीय पार्षद चुने गये हैं। नगर पालिका परिषद कटघोरा में कांगे्रस और भाजपा में कांटे की टक्कर रही। कुल 15 सीट में कांगे्रस 07, भाजपा 07 और निर्दलीय 01 सीट पर विजयी रहा। दीपिका में 21 वार्ड पार्षद के चुनाव में भाजपा कोक 09 कांगे्रस 06, बहुमत समाज पार्टी 01 और निर्दलीय 05 वार्ड से चुनाव जीतकर आये हैं। कटघोरा और दीपका में दोनों दलों को निर्दलीय पार्षद की सहायता लेकर शहर सरकार का गठन करना होगा। 
उधर नगर पालिक निगम कोरबा में 67 वार्डों के लिए हो रहे चुनाव में दोनों ही राष्ट्रीय दलों को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर नहीं आता। हालांकि यहां के चुनाव परिणाम देर रात तक घोषित होंगे, लेकिन प्रारंभिक रूझान में कांगे्रस और भाजपा दोनों ही बहुमत से कॉफी पीछे छुटते नजर आ रहे हैं।
 

Share

Leave a Reply