एक मां ने बनाया बेटे के मर्डर का प्लान, मामा को दी थी 7 लाख रुपए में सुपारी
धमतरी. पुलिस ने एक मां को उसके बेटे के कत्ल के इंल्जाम में गिरफ्तार किया है। आरोपी मां का बेटे से रिश्ता सौतेला था। धमतरी पुलिस ने 15 दिन रची गई इस साजिश का पर्दाफाश किया। मामले में आरोपी मां समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। घटना धमतरी के पीजी कॉलेज ग्राउंड से शुरू होती है। 4 नवंबर की रात यहां दीपक सेन नाम के युवक अधमरी अवस्था में मिला था। सोमवार को दीपक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दीपक को जान से मारने की साजिश के तहत हमला किया गया था। मृतक की सौतेली मां संतोषी ने इस काम की सुपारी मृतक के मामा विजय को दी थी।
दीपक पोटियाडीह गांव में सेलून चलाता था। इसकी हत्या की प्लानिंग को अंजाम देने घटना की शाम मामा विजय, दीपक के सेलून पहुंचा। शराब पीने की बात कहकर आरोपी अपने भांजे को दुकान से लेकर चला गया। इस वक्त आरोपी के साथ उसका साथी युवराज साहू भी मौजूद था। तीनों एक ही बाइक में सवार होकर पीजी कॉलेज के ग्राउंड पहुंचे यहां, शराब पी। इसके बाद युवराज ने दिपक का हाथ पकड़ लिया। पास ही पड़े कांक्रीट के बड़े टुकडे से दीपक पर विजय ने कई वार किए। उसका सिर कुचलकर भाग गए। इसके बाद इलाज के दौरान दीपक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।







.jpeg)












