नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

उड़ान भरते ही 2 मंजिला ईमारत से टकराया विमान, हुआ बड़ा हादसा, जाने कहा की है ये खबर

उड़ान भरते ही 2 मंजिला ईमारत से टकराया विमान, हुआ बड़ा हादसा, जाने कहा की है ये खबर
Share

कजाख्स्तान में अल्माटी के काजख शहर के हवाई अड्डे के पास शुक्रवार को 100 यात्रियों को ले जा रहे बेक एयरलाइन के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सात लोगों की मौत हो गई। कजाखस्तान के उद्योग एवं ढांचागत विकास मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय के अनुसार विमान अल्माटी से राजधानी नूर-सुल्तान के लिए जा रहा था। विमान ने उड़ान भरते ही संतुलन खो दिया और रैलिंग तोड़ते हुए एक दो मंजिला भवन से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार 7 बजकर 22 मिनट पर हुई।

मंत्रालय ने बताया कि घटना के बाद तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें आग नहीं लगी। यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को विमान से बाहर निकाला जा रहा है। फिलहाल सात लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।
कजाख सरकार ने दुर्घटना की जांच के लिए एक विशेष आयोग का गठन किया है। उन्होंने कहा, आयोग दुर्घटनास्थल की ओर जा रहा है। दुर्घटना का विवरण और कारण का पता लगाया जा रहा है। जब तक घटना के बारे में स्पष्ट स्थिति का पता नहीं चल जाता तब तक इन विमानों की सभी उड़ानों को स्थगित रहेंगी। अलमाटी हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त विमान में 95 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे।
 

Share

Leave a Reply