बस में गर्भवती महिला ने नवजात शिशु को दिया जन्म, जाने कहा की है ये खबर
जगदलपुर । महिंद्रा बस क्रमांक सीजी 19 एफ 0268 रायपुर से जगदलपुर बस स्टैंड पहुंची, जिसमें भवानी शर्मा पति रामनरेश शर्मा उम्र 30 वर्ष जाति बढ़ाई निवासी बचेली जिला दंतेवाड़ा एवं अन्य परिवार के सदस्य आ रहे थे। जिसमें भवानी शर्मा 09 माह की गर्भवती महिला बस में सफर कर रही थी। अचानक प्रसव पीड़ा होने से जगदलपुर पहुंचने से पहले बस में ही प्रसव हो गया, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ थे। तत्काल 102 को कॉल किया गया मौके पर 108 वाहन के स्टॉप वह कोतवाली बायसन वन के स्टाफ के साथ मिलकर मां बच्चे को सुरक्षित बस से उतारकर महारानी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर द्वारा मां एवं बच्चे को सुरक्षित स्वस्थ होना बताया है।





















