मानवता हुई शर्मसार : घर से दूध लेने गई छः साल की मासूम बच्ची के साथ युवक ने जंगल ले जाकर की दुष्कर्म
रुड़की | रुड़की के कलियर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी 6 वर्षीय बच्ची शनिवार को अपने घर से दूध लेने के लिए निकली थी। रास्ते में उसे एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ जंगल में ले गया और वहां ले जाकर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और बच्ची को धमकी देकर फरार हो गया।
पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर आरोपी सनव्वर के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया बच्ची के परिजनों की तहरीर पर मेहवड़ कला निवासी सनव्वर पुत्र शब्बीर के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो, सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।







.jpeg)












