BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कारखाने में अचानक से हुआ विस्फोट, लगी भीषण आग...

 कारखाने में अचानक से हुआ विस्फोट, लगी भीषण आग...
Share

अहमदाबाद : अहमदाबाद में रविवार को एक रासायनिक कारखाने में भीषण आग लग गई। लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. घटना संतेज इलाके की है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कारखाने में अचानक से एक विस्फोट हुआ, जिसके बाद आग चारों तरफ फैल गई।


उन्होंने बताया कि उन्हें देर रात 2 बजे कारखाने में आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने के काम में जुट गईं। अधिकारी ने बताया, ”जब हम यहां पहुंचे तो आग काफी ज्यादा फैल गई थी। हमने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया है, लेकिन अभी भी आग बुझाने का काम जारी है।


दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए अठारह दमकल गाड़ियों को एक रिमोट-नियंत्रित फायर रोबोट के साथ घटनास्थल पर भेजा गया था। जिसका इस्तेमाल उन क्षेत्रों के लिए किया जाता है जहां मैन्युअल रूप से काम करना संभव नहीं है।
 


Share

Leave a Reply