5 लाख सरकारी नौकरियां देने के दावे पर साधा निशाना , कहा नौकरी दी होती तो प्रदेश का युवा जूता पॉलिश न करता : राजेश मूणत
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने 05 लाख सरकारी नौकरियां देने के प्रदेश सरकार दावे पर फिर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में 05 लाख नौकरियां देने के दावे पर दी गई चुनौती स्वीकार करने के बजाय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनकी सरकार और कांग्रेस के लोगों द्वारा कोरी बकवास कर सरकारी नौकरी देने के ब्योरे के नाम पर झूठ का पुलिंदा पेश किया गया है।
मूणत ने कहा कि राज्य सरकार ने इश्तिहारों में ,भाषणों में ,होर्डिंग में 5 लाख नौकरिया देने की बात की थी हमने उसके आकड़े मांगे थे तो राज्य सरकार मनरेगा और स्व रोजगार को स्वरचित आकड़े क्यों प्रस्तुत कर रही है?भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री श्री मूणत ने कहा सरकार से गणित का सवाल पूछा जाता है तो सामान्य ज्ञान का जवाब देके भाग जाती है ये अब चलने वाला नही।
अगर 5 लाख लोगों को नौकरी दी होती तो प्रदेश का पढ़ा लिखा युवा ईटा सीमेंट उठाने मजबूर नही होता,जूता पॉलिश नही करता।राज्य सरकार को ऐसी झूठे दावे करने की बजाय प्रदेश के युवाओ को किये गए वादे के अनुसार नौकरी और बेरोजगारी भत्ता देना चाहिए।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री श्री मूणत ने कहा कि प्रदेश सरकार के दावों की सच्चाई पूरा प्रदेश जानता है। इस सरकार ने अगर सच में 05 लाख नौकरियाँ दी होतीं तो प्रदेश के युवा आत्महत्याओं के लिए विवश नहीं होते, उन्हें लगातार धरने प्रदर्शन नही करने पड़ते।







.jpeg)












