BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ढाबा से खाना खाकर लौट रहे बाईक सवार को ट्रक ने मारी ठोकर ,एक की मौत एक घायल, जाने कहा की है ये घटना

ढाबा से खाना खाकर लौट रहे बाईक सवार को ट्रक ने मारी ठोकर ,एक की मौत एक घायल, जाने कहा की है ये घटना
Share

रायपुर | ढाबा से खाना खाकर मोटरसाइकिल में सवार होकर लौट रहे युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसके चलते एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई । एक्सीडेन्ट में भाई की मौत हो जाने से नाराज युवक ने ट्रक में आग लगा दिया जिससे ट्रक जलकर खाक हो गया। 

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 7 अभनपुर निवासी शिव कुमार धीवर ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि बुधवार को अपने साथी महेश साहू तथा गौतम नेताम के साथ राजलक्ष्मी ढाबा अभनपुर में खाना खाकर मोटरसाइकिल ड्रीम युगा क्रमांक सीजी 04-एलएल-9204 में जिसे महेश साहू चला रहा था उसके पीछे गौतम नेताम तथा सबसे पीछे प्रार्थी  बैठा हुआ था , वापस घर जाते समय करीब 10.45 बजे रात को जैसे ही  संगवारी ढाबा के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार सामने से आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 04-जेबी-2048 का चालक तेज रफ्तार ट्रक को लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये मोटरसाइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे महेश साहू के सिर,चेहरे,कमर, जांघ में चोट आई एवं महेश साहू के मौके पर ही मौत हो गई तथा गौतम नेताम के मुंह, होंठ,में चोट आई है। ट्रक की रप्तार देखकर प्रार्थी बाईक से कुद गया जिससे उसे चोट नही आई। घटना में बाईक क्षतिग्रस्त हो गई। एक्सीडेन्ट के बाद ट्रक चालक गुरूकृपा ढाबा के सामने अभनपुर में खड़ी कर भाग गया। एक्सीडेंट से महेश साहू की मौत हो जाने पर मृतक का भाई नरेंद्र साहू ने अपने भाई की मौत होने से ट्रक में आग लगा दिया जिससे ट्रक जलकर खाक हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं ट्रक चालक व मृतक के भाई के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। 
 

Share

Leave a Reply