पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली ढेर
सुकमा। पुलिस नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली का शव बरामद किया गया है। मौके से एक भरमार बंदूक समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। यह मुठभेड़ भेज्जी थाने के गच्चनपल्ली इलाके में हुई है। जिसके विषय में एसपी शलभ सिन्हा ने पुष्टि कर दी है। फिलहाल घटनास्थल में अभी सर्चिंग की जा रही है। बता दें कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाबलों द्वारा लगातार सर्चिंग कर कार्रवाई की जा रही है, जिसके कारण नक्सलियों द्वारा बौखलाहट में सुरक्षाबलों पर हमले किए जा रहे हैं।







.jpeg)












