गोबर फेंकने जा रही महिला से मारपीट, पढ़िये पूरी खबर....
ललितपुर : कोतवाली क्षेत्रांतर्गत चैकी राजघाट क्षेत्र के ग्राम मैलार निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र भेजते हुये गांव के दबंग लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोगों द्वारा गोबर फेंकने जा रही महिला को बुरी नियत से पकड़ लिया, जब उसने इसका विरोध किया तो महिला की जमकर पिटाई कर दी गयी।
अब पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच करायी जाकर कार्यवाही किये जाने की गुहार लगायी है। बताया गया है कि पुलिस चैकी राजघाट अंतर्गत ग्राम मैलार निवासी रानी देवी जब घर से बाहर गोबर फेकने के लिए जा रही थी, तभी गांव के ही निवासी कुछ लोगों ने महिला को न केवल बुरी नियत से पकड़ा, बल्कि विरोध करने पर उसकी पिटाई भी कर दी। पिटाई के दौरान चीखने चिल्लाने पर मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि दबंग व्यक्ति होमगार्ड है, इसलिए पुलिस इस मामले में कार्यवाई नहीं कर रही है। पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है।







.jpeg)












