सड़क के किनारे खड़ी महिला को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर,गंभीर रूप से हुई घायल...
हरदोई : अरवल थाना क्षेत्र के तेरापुरसौली गंगा घाट पर बुधवार को माह की पूर्णिमा के लिए अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर गंगा स्नान करने महिला गई थी, सड़क के किनारे जब वह खड़ी थी तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
अरवल थाना क्षेत्र के तेरा पुरसौली गांव निवासी अनुराग अपनी पत्नी पूनम 25 वर्ष को लेकर तेरापरसौली गंगा घाट पर बुधवार महा की पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए गया था। गंगा स्नान करने के बाद वापस आ रहा था, तभी उसकी पत्नी सड़क के किनारे खड़ी थी, गंगा घाट पर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से महिला को जोरदार टक्कर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गई। आनन-फानन में उसे सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया गया,जहां पर चिकित्सक ने महिला के दोनों पैर टूट जाने के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।







.jpeg)












