जंगल में युवक का, चारपाई पर मिला महिला का शव...
मथुरा : थाना हाइवे क्षेत्र में वृद्ध महिला का खून से लथपथ शव मिला जबकि गोवर्धन क्षेत्र में एक युवक का शव गांव के जंगल में मिलने की सूचना से हडकंप मच गया। हत्या कर युवक का शव फैंके जाने की आशंका जताई जा रही है। गोवर्धन क्षेत्र के गांव मलसराय के जंगल में बुधवार की सुबह ग्रामीणों को एक युवक का शव पडा मिला।
इसी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को दे दी। जंगल में शव पडा होने की सूचना गांव में फैली तो बडी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हालांकि शव की पहचान कर ली गई है।
पुलिस ने मृतक की पहचान 40 वर्षीय श्याम पुत्र ब्रजकरन के रूप में की। मृतक के शरीर पर चोट के निशान होने के चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव को यहां फैंका गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं दूसरी घटना थाना हाइवे क्षेत्र के गांव पाली खेडा में हुई है।
यहां बुधवार की सुबह 65 वर्षीय शकुंतला देवी का शव चार पाई पर खून से लथपथ मिला। शकुंतला अपनी 15 वर्षीय नातनी कृष्णा के साथ चारपाई पर सोई थी। जब सुबह करीब चार बजे कृष्णा की नींद खुली तो दादी का खून से लथपथ शव देखकर उसकी चीख निकल गई। मृतका शकुंतला देवी का बेटा हरि सिंह और पुत्रवधू मधु अपनी ससुराल धनगांव गए हुए थे।







.jpeg)












