BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

एकतरफा प्यार में पागल युवक ने दूल्हे पर की फायरिंग, लेकिन दुल्हन के चचेरे भाई को जा लगी गोली

एकतरफा प्यार में पागल युवक ने दूल्हे पर की फायरिंग, लेकिन दुल्हन के चचेरे भाई को जा लगी गोली
Share

प्रतापगढ़। दूल्हे को मारने के प्रयास में, दुल्हन के प्रेमी ने शादी समारोह में गोली चला दी और दूल्हे के बजाय गोली दुल्हन के चचेरे भाई को लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना बीती रात प्रतापगढ़ के सरायखेर खा गांव की है।

प्रतापगढ़ पुलिस ने दुल्हन के चचेरे भाई प्रेम सिंह (38) की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी विवेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी विवेक ने कबूल किया कि वह दुल्हन से प्यार करता था और शादी रोकने के लिए उसने दूल्हे को निशाना बनाकर गोली चलाई थी। हालांकि, वह निशाना चूक गया और गोली प्रेम को लगी, जिसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है जो घटना के समय कथित तौर पर उसके साथ था।

पुलिस उपाधीक्षक (रानीगंज) डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि बीती रात सरायखेर खा गांव में निगम सिंह की बेटी की शादी होनी थी।

दूल्हे की पार्टी दिल्ली से आई थी। जब स्वागत समारोह हो रहा था और दुल्हन का चचेरा भाई प्रेम व्यवस्था में व्यस्त था, तभी दुल्हन के प्यार में होने का दावा करने वाला आरोपी विवेक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा और दूल्हे को निशाना बनाकर गोली चला दी।

हालांकि गोली प्रेम को लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डीएसपी ने कहा, शुरू में पुलिस को शक था कि यह जश्न में हुई फायरिंग का मामला है, लेकिन विस्तृत जांच और आरोपी से पूछताछ में उसकी मंशा का पता चला।

रानीगंज थाने में विवेक सिंह व उसके साथी फिरोज आलम के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

डीएसपी ने कहा कि विवेक लड़की और उसके परिवार को धमकी दे रहा था कि अगर उन्होंने किसी और के साथ उसकी शादी तय करने की हिम्मत की तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। दुल्हन के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसकी बेटी की शादी को रोकने के लिए कई प्रयास किए थे।

Share

Leave a Reply