पुरानी रंजिश के चलते युवक की कर दी पिटाई , मामला दर्ज
रायपुर। पुरानी रंजिश के चलते हाथ मुक्का व राड से मारकर युवक को घायल कर देने की रिपोर्ट डीडी नगर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार अश्वनी नगर सोनकर बाड़ी के पास डीडी नगर निवासी नवोदित धु्रव 21 वर्ष पिता संतराम धु्रव ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी का दोस्त विष्णु नारायण सोनी आयु 24 वर्ष को पुरानी रंजिश के चलते टीकम एवं लहरी डंगनिया निवासी ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का व राड से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












