नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

नाबालिग बच्चियों के अपहरण का प्रयास करने वाला युवक पकड़ाया, जाने कहा की है ये घटना

नाबालिग बच्चियों के अपहरण का प्रयास करने वाला युवक पकड़ाया, जाने कहा की है ये घटना
Share

दंतेवाड़ा | बचेली लौहनगरी में नाबालिग बच्चियों के अपहरण का प्रयास करने वाले युवक को परिजनों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्चियों के बयान एवं परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर धारा 363, 554 एवं पास्को एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है ।

जब ट्रक का क्लीनर मुन्ना भास्कर जो की आवारा भाटा सूरी टिकरा का निवासी है। एक बच्ची जो की 06 वर्ष की है बस स्टैंड के पास खेल रही थी उसी वक्त आरोपी ने गंदी नीयत से बच्ची के पास जाकर उसे चॉकलेट खिलाने के बहाने अपने साथ बस स्टैंड के पीछे सुनसान इलाके में ले गया। बच्ची ने समझदारी दिखाते हुए युवक के हांथो में दांत से काटकर भागने में सफल हुई एवं अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। इसी युवक ने इसी दिन एक दूसरी बच्ची जो की 07 वर्षीय है उसे भी अपनी हवश का शिकार बनाना चाहा इसी तरह से चाकलेट खिलाने के बहाने वार्ड नंबर 04 के पास खड़ी अपनी ट्रक के भीतर ले गया एवं केबिन लॉक कर दिया उसी वक्त बच्ची की माँ बच्ची को ढूंढते हुए वहां पहुंची शोर सुनकर युवक ने डर के मारे बच्ची को ट्रक से उतार दिया एवं भाग खड़ा हुआ। दोनों बच्चियों के परिजनों ने युवक की तलाश की एवं लोगो की मदद से आरोपी को पकड़े जाने के बाद थाना ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। 
    बचेली थाना के एएसआई के.सिम्हाचलम के मुताबिक दोनों बच्चिया सुरक्षित है। मुन्ना भास्कर पिता पंडकु भाष्कर जो की ट्रक का क्लीनर है और आवरा भाटा सूरी टिकरा में निवास करता है आरोपी ने घटना के समय भी शराब पी रखी थी। यह आरोपी मूल निवासी तुर्रेम मेटापाल का रहने वाला है। दोनों बच्चियो के बयान एवं परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर धारा 363, 554 एवं पास्को एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है ।
 

Share

Leave a Reply