पैदल जा रही युवती को धक्का देकर मोबाइल ले भागा, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज, जाने पूरी खबर
रायपुर | मोबाइल पर बात करते पैदल जा रही युवती को धक्का देकर मोबाइल लेकर युवक फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट खम्हारडीह थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार खम्हारडीह रायपुर निवासी रेशमा नाग 30 वर्ष पिता बिसंभर नाग ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 1 जनवरी को कचना रेलवे फाटक के पास प्रार्थियां अपने मोबाइल वीवो कंपनी का कीमत 5 हजार रुपये से बात करते पैदल जा रही थी तभी पीछे से आकर अज्ञात व्यक्ति ने धक्का देकर मोबाइल लेकर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












