मुस्लिम युवक के साथ भाग रही युवती सुरक्षा मांगने पहुंची पुलिस के पास...
बालाघाट : वारासिवनी थाना क्षेत्र की एक युवती शुक्रवार की शाम मुस्लिम युवक के साथ भागने की तैयारी में थी। लेकिन स्वजन उसका पीछा करने लगे। युवती इसके बाद मुस्लिम के घर पहुंच गई और सुरक्षा की मांग की। आखिरकार पुलिस ने युवती को समझा-बुझाकर रात में वन स्टाप सेंटर पहुंचा दिया। शनिवार को हिंदुवादी संगठन के कार्यकर्ता भी वन स्टाप सेंटर पहुंच गए अज्ञैर विरोध जताया।
वारासिवनी थाना क्षेत्र की 21 वर्षीय युवती को रमीज (22) पुत्र नूर कलाम खान से प्रेम हो गया था। स्वजन को यह बात पता चली तो उन्होंने समझाने की कोशिश की। इसके बाद दोनों ने भागने की योजना बनाई। शुक्रवार की शाम जब युवती घर से निकली तो स्वजन ने उसका पीछा किया। युवती को इसकी भनक लगते ही वह भागकर बालाघाट के कोतवाली थाना पहुंचे। यहां उसने बालिग होने का हवाला देकर सुरक्षा मांगी। पुलिस ने रात में ही उसे वन स्टाप सेंटर पहुंचा दिया। शनिवार की सुबह से ही स्वजन युवती को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह उनके साथ जाने के लिए तैयार नहीं हुई। वन स्टाप सेंटर में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी भी पहुंच गए और विरोध जताने लगे। बताया गया कि युवक भागकर नागपुर पहुंच गया है।







.jpeg)












