BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Aadhaar Card Update: ऐप से काम नहीं हुआ तो न हों परेशान! इन स्टेप्स को फॉलो कर करवा सकते हैं अपडेट

Aadhaar Card Update: ऐप से काम नहीं हुआ तो न हों परेशान! इन स्टेप्स को फॉलो कर करवा सकते हैं अपडेट
Share

 आज के समय में आधार कार्ड (Aadhaar Card) सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। इसमें हमारी बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी दर्ज होती है। कई बार नाम, पता या मोबाइल नंबर जैसी जानकारी गलत अपडेट हो जाती है या हमें उसे बदलना होता है। UIDAI की आधिकारिक ऐप या वेबसाइट के जरिए कई अपडेट किए जा सकते हैं। वहीं कभी तकनीकी कारणों से वेबसाइट या ऐप पर काम अटक जाए, तो आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर भी अपडेट करवा सकते हैं। आइए जानते हैं आधार सेंटर पर जाकर अपडेट करवाने का आसान तरीका क्या है:

 आधार कार्ड अपडेट करवाने का पूरा प्रोसेस

अगर ऑनलाइन माध्यम से आपका काम नहीं हो पा रहा है, तो आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आधार सेंटर पर अपडेट करवा सकते हैं:

Step 1: अपॉइंटमेंट लें

  • सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र के लिए अपॉइंटमेंट लें।
  • आप सेंटर पर जाकर या UIDAI की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन भी अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।
  • Appointment वाले दिन सेंटर पर जाएँ।

Step 2: करेक्शन फॉर्म भरें

  • आधार सेंटर पर पहुँचने के बाद आपको वहाँ से करेक्शन/अपडेट फॉर्म लेना होगा।
  • इस फॉर्म में आपको मांगी गई सभी जानकारी जैसे—अपना नाम, आधार नंबर और वह जानकारी जो आप अपडेट करवाना चाहते हैं, उसे सही से भरें।

Step 3: Documents जमा करें

  • फॉर्म भरने के बाद, आपको उस जानकारी से संबंधित Proof Document फॉर्म के साथ अटैच करना होगा। उदाहरण के लिए यदि आप पता बदलवा रहे हैं, तो पते का वैध प्रमाण पत्र लगाएँ।
  • इसके बाद अपनी बारी का इंतजार करें।

    Step 4: Verification और अपडेट

    • आपकी बारी आने पर संबंधित अधिकारी सबसे पहले आपका Verification करेंगे। इसके लिए आपके बायोमेट्रिक्स (फिंगरप्रिंट/आइरिस) लिए जाते हैं।
    • जरूरत पड़ने पर आपकी फोटो भी क्लिक की जाएगी।
    • दस्तावेज वेरिफाई होने और सब कुछ सही पाए जाने पर अधिकारी आपकी जानकारी को अपडेट कर देते हैं, जिसके लिए एक निर्धारित फीस ली जाती है।  शुल्क जमा करने के बाद आपको एक रसीद मिलेगी। कुछ दिनों के भीतर आपके आधार कार्ड में वह जानकारी अपडेट हो जाएगी।

Share

Leave a Reply