BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Aaj Ka Panchang: आज 06 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, पढ़ें दिशाशूल, तिथि और शुभ कार्य

Aaj Ka Panchang: आज 06 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, पढ़ें दिशाशूल, तिथि और शुभ कार्य
Share

6 सितंबर 2024 Aaj Ka Panchang :- हिंदू धर्म में किसी भी काम को शुभ दिन, शुभ तिथि, शुभ मुहूर्त देखकर शुरू किया जाता है. इन सबके बारे में जानने के लिए पंचांग की जरूरत पड़ती है. जिसकी मदद से आप आने वाले दिनों के शुभ और अशुभ समय के साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय, चन्द्रास्त, ग्रह, नक्षत्र आदि के बारे में सारी जानकारी ले सकें. आइए इस पंचांग की मदद से आज 06 सितंबर 2024, दिन शुक्रवार के उस समय की जानकारी लेते हैं. जिसमें आपके काम बिना परेशानी के पूरे हो सकते हैं.

वारः शुक्रवार

विक्रम संवतः 2081

शक संवतः 1946

माह/पक्ष: भाद्रपद मास – शुक्ल पक्ष

तिथि: तृतीया रहेगी दोपहर3 बजकर 01 मिनट तक तत्पश्चात चतुर्थी रहेगी.

चंद्र राशिः कन्या राशि रात 10 बजकर 58 मिनट तक तत्पश्चात तुला राशि रहेगी.

चंद्र नक्षत्र : हस्त नक्षत्र सुबह 09 बजकर 24 मिनिट तक तत्पश्चात चित्रा नक्षत्र रहेगा .

योगः शुक्ल योग रात 10 बजकर 14 मिनट तक तत्पश्चात ब्रह्म योग रहेगा .

अभिजित मुहूर्तः दोपहर 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 25 मिनट तक रहेगा.

दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं .

सूर्योदयः सुबह 6 बजकर 04 मिनट पर होगा.

सूर्यास्तः 6 बजकर 31 मिनट पर होगा.

राहूकालः सुबह 10 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा.

तीज त्योहारः हरितालिका तीज, वराह जयंती .

भद्राः नहीं है.

पंचकः नहीं है .

आज का दिशा शूल

शुक्रवार को पश्चिम दिशा में दिशाशूल रहेगा (यात्रा वर्जित रहती है) यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो थोड़ा अदरक खाकर चौघड़िया मुहूर्त में यात्रा प्रारंभ करें .

आज के चौघड़िया मुहूर्त

  • चर चौघड़िया – 6 बजकर 04 मिनट से 7 बजकर 37 मिनट तक .
  • लाभ चौघड़िया- सुबह 7 बजकर 37 मिनट से 9 बजकर 11 मिनट तक.
  • अमृत चौघड़िया – सुबह 9 बजकर 11 मिनट से 10 बजकर 44 मिनट तक.
  • शुभ चौघड़िया – दोपहर 1 बजकर 51 मिनट से 3 बजकर 25 मिनट तक .
  • चर चौघड़िया – शाम 4 बजकर 58 मिनट से 6 बजकर 32 मिनट तक .

रात्रि के चौघड़िया मुहूर्त

  • लाभ चौघड़िया- रात 9 बजकर 25 मिनट से 10 बजकर 51 मिनट तक.
  • शुभ चौघड़िया – रात 12 बजकर 18 मिनट से 1 बजकर 44 मिनट तक .
  • अमृत चौघड़िया – रात 1 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 11 मिनट तक .
  • चर चौघड़िया – रात 3 बजकर 11 मिनट से सुबह 4 बजकर 37 मिनट तक.

चौघड़िया मुहूर्त यात्रा के लिए विशेष रूप से एवं अन्य शुभ कार्यों को करने के लिए शुभ एवं श्रेष्ठ माना गया है.


Share

Leave a Reply