BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Aaj ka Panchang, 24 November 2022: सभी कामों को करने के लिए आज बन रहे हैं ये शुभ मुहूर्त

Aaj ka Panchang, 24 November 2022: सभी कामों को करने के लिए आज बन रहे हैं ये शुभ मुहूर्त
Share

 Aaj ka Panchang, 24 November 2022: आज गुरुवार को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। प्रतिपदा तिथि का आरंभ सुबह 4.29 बजे हुआ है और अगले दिन 25 नवंबर को रात्रि 1.38 बजे तक रहेगी। चन्द्रमा सायं 7.37 बजे तक अनुराधा नक्षत्र में रहेगा। आज सूर्योदय सुबह 6.50 बजे होगा तथा सूर्यास्त का समय शाम 5.24 बजे रहेगा। चन्द्रोदय 7.04 बजे होगा और चन्द्रास्त 17.40 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
मास – मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 10.21 बजे से 11.04 बजे तक और दोपहर में 2.35 बजे से 3.17 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 10.21 बजे से 11.04 बजे तक तथा कंटक योग दोपहर 2.35 बजे से 3.17 बजे तक रहेगा। आज कालवेला/ अर्द्धयाम दोपहर 4.00 बजे से 4.42 बजे तक रहेगा। आज के पंचांग (Aaj Ka Panchang) के अनुसार यमघण्ट योग सुबह 7.32 बजे से 8.15 बजे तक तथा यमगंड सुबह 6.50 बजे से 8.09 बजे तक रहेगा। आज राहुकाल दोपहर 1.26 बजे से दोपहर 2.46 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित है।

आज दोपहर 12.20 बजे से रात 8.44 बजे तक सुकर्मा योग रहेगा। इसी प्रकार सूर्योदय से सायं 7.37 बजे तक यायिजययोग रहेगा। इन योगों में आवश्यक कार्य आरंभ किए जा सकते हैं।


Share

Leave a Reply