BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Aaj ka Panchang, 25 December 2022: आज बनें ये 3 शुभ योग, हर कार्य में मिलेगी जबरदस्त सफलता

Aaj ka Panchang, 25 December 2022: आज बनें ये 3 शुभ योग, हर कार्य में मिलेगी जबरदस्त सफलता
Share

 Aaj ka Panchang, 25 December 2022: आज रविवार को पौष माह के शु्क्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज द्वितीया सुबह 8.24 बजे तक तथा उसके बाद तृतीया तिथि रहेगी। पूरे दिन उत्तराषाढ़ा एवं श्रवण नक्षत्र रहेगा। सूर्योदय सुबह 7.13 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.40 बजे होगा। चन्द्रोदय 9.12 बजे तथा चन्द्रास्त 7.51 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – पौष माह, शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

दुष्ट मुहूर्त आज दोपहर 3.58 बजे से 4.40 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक योग दोपहर 3.58 बजे से 4.40 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 10.18 बजे से 11.00 बजे तक रहेगा। आज कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 11.43 बजे से 12.25 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 1.08 बजे से 1.50 बजे तक एवं यमगंड नामक योग दोपहर 12.04 बजे से 1.24 बजे तक रहेगा। आज राहुकाल (Aaj ka rahukaal) दोपहर 4.03 बजे से सायं 5.23 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें। आज पश्चिम दिशा में यात्रा शूल रहेगा।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 9.50 बजे से दोपहर 12.27 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 1.45 बजे से 3.04 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.40 बजे से रात्रि 9.04 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया (Aaj Ka choghadiya) रहेगा। आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.06 बजे से 12.48 बजे तक रहेगा। त्रिपुष्कर योग सुबह 7.13 बजे से 8.24 बजे तक एवं सर्वार्थसिद्धि योग सुबह 7.13 बजे से सायं 7.21 बजे तक रहेगा।

आज रवि योग भी बन रहा है जिसका समय सायं 7.21 बजे से अगले दिन सुबह 7.14 बजे तक रहेगा। पंचांग (Aaj ka Panchang) के अनुसार विजय मुहूर्त का समय दोपहर 2.11 बजे से 2.53 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।


Share

Leave a Reply