BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Aaj Ka Panchang 14 September 2025: जानें! आज का पंचांग और विशेष जानकारी…

Aaj Ka Panchang 14 September 2025: जानें! आज का पंचांग और विशेष जानकारी…
Share

 Aaj Ka Panchang 14 September 2025: 14 सितंबर 2025, रविवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी। इस दिन रोहिणी नक्षत्र और वज्र योग का संयोग बन रहा है। पंचांग के अनुसार, चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करेंगे।

तिथि और धार्मिक महत्व

इस तिथि का संबंध भगवान शिव के स्वरूप काल भैरव से है, जिन्हें समय का देवता माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किसी भी प्रकार के नए शुभ कार्य, बातचीत या चिकित्सकीय उपचार की शुरुआत करना अनुकूल नहीं होता।
आज के दिन कई व्रत भी पड़ रहे हैं, जिनमें —

जीवित्पुत्रिका व्रत

रोहिणी व्रत

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी शामिल हैं।

14 सितंबर का पंचांग

विक्रम संवत : 2081

माह : आश्विन

पक्ष : कृष्ण पक्ष अष्टमी

दिन : रविवार

योग : वज्र

नक्षत्र : रोहिणी

करण : बलव

चंद्र राशि : वृषभ

सूर्य राशि : सिंह

सूर्योदय : प्रातः 06:25 बजे

सूर्यास्त : सायं 06:44 बजे

चंद्रोदय : रात्रि 11:18 बजे

चंद्रास्त : दोपहर 01:11 बजे

अभिजीत मुहूर्त : 11:48 से 12:37 बजे तक

राहुकाल : 17:12 से 18:44 बजे तक

यमगंड : 12:35 से 14:07 बजे तक

रोहिणी नक्षत्र का महत्व

आज चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित रहेंगे और रोहिणी नक्षत्र प्रभावी होगा। रोहिणी नक्षत्र स्थिर प्रकृति का है और इसे शुभ नक्षत्र माना जाता है। इसके देवता ब्रह्मा और स्वामी चंद्रमा हैं।
यह नक्षत्र निम्न कार्यों के लिए विशेष रूप से शुभ है :

कुआं खोदना

नींव डालना या भवन निर्माण

पौधरोपण

भूमि क्रय

बीज बोना

देव प्रतिष्ठा

मंदिर निर्माण

राज्याभिषेक

स्थायी कार्यों की शुरुआत

आज का वर्जित समय

राहुकाल : 17:12 से 18:44 बजे तक
इस अवधि में किसी भी शुभ कार्य से बचना उचित होगा।
इसके अलावा यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् के समय को भी टालना चाहिए।


Share

Leave a Reply