BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Aaj Ka Panchang 15 जनवरी 2024: मकर संक्रांति आज, जानें शुभ मुहूर्त, सूर्य और चंद्रमा करेंगे राशि परिवर्तन

Aaj Ka Panchang 15 जनवरी 2024: मकर संक्रांति आज, जानें शुभ मुहूर्त, सूर्य और चंद्रमा करेंगे राशि परिवर्तन
Share

 15 जनवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 15 Januray 2024)

15 जनवरी 2024, दिन सोमवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। सोमवार को शतभिषा नक्षत्र सुबह 08.07 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वाभद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले शतभिषा नक्षत्र होने से अमृत और इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से मूसल नाम के योग बनेंगे। इनके अलावा वरियान और परिघ नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 08:34 से 09:55 तक रहेगा।

मकर संक्रांति 2024 का शुभ मुहूर्त (Makar Sankranti 2024 Shubh Muhurat)
15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति पर्व पर स्नान-दान और पूजा का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त सुबह 07:15 से शाम 05:46 तक रहेगा। विशेष कार्य सिद्धि के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 07:15 से 09:00 तक रहेगा यानी सिर्फ 01 घण्टा 45 मिनट।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार की सुबह सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर में प्रवेश करेगा। ऐसा होता है खर मास समाप्त हो जाएगा। रात को चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से राहु स्थित है, यहां राहु और चंद्रमा की युति से ग्रहण योग बनेगा। सोमवार को शनि कुंभ राशि में, बुध धनु राशि में, गुरु मेष राशि में, शुक्र और मंगल वृश्चिक राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

15 जनवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- पौष मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- शतभिषा और पूर्वा भाद्रपद
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 7:14 AM
सूर्यास्त - 5:57 PM
चन्द्रोदय - Jan 15 10:16 AM
चन्द्रास्त - Jan 15 10:16 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:14 PM – 12:57 PM
अमृत काल - 10:49 PM – 12:17 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:38 AM – 06:26 AM

15 जनवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 11:15 AM – 12:36 PM
कुलिक - 1:56 PM – 3:17 PM
दुर्मुहूर्त - 12:57 PM – 01:40 PM और 03:06 PM – 03:48 PM
वर्ज्यम् - 03:09 PM – 04:39 PM


Share

Leave a Reply