CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

Aaj Ka Panchang 15 May 2026: मास शिवरात्रि आज, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल समय, पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 15 May 2026: मास शिवरात्रि आज, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल समय, पढ़ें आज का पंचांग
Share

 Aaj Ka Panchang 15 May 2026: 15 मई 2026, शुक्रवार का आज का पंचांग धार्मिक, ज्योतिषीय और शुभ मुहूर्त की दृष्टि से अत्यंत विशेष माना जा रहा है. आज ज्येष्ठ संक्रांति, मास शिवरात्रि, सर्वार्थसिद्धि योग और कई महत्वपूर्ण शुभ संयोग बन रहे हैं. प्रथम ज्येष्ठ कृष्ण त्रयोदशी तिथि सुबह 08 बजकर 31 मिनट तक है उसके बाद चतुर्दशी शुरु हो जाएगा. सनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के पांच अंग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है.

हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं,  15 मई 2026 शुक्रवार का पंचांग क्या होगा.

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग 

तारीख- 15 मई 2026 
वार- शुक्रवार
तिथि - प्रथम ज्येष्ठ कृष्ण त्रयोदशी तिथि सुबह 08 बजकर 31 मिनट तक उसके बाद चतुर्दशी होगी.
नक्षत्र- अश्विनी नक्षत्र रात 08 बजकर 14 मिनट तक उसके बाद भरणी नक्षत्र होगा.
योग-  आयुष्मान योग और सौभाग्य योग
करण- वणिज, विष्टि और शकुनि करण
दिशा शूल- पश्चिम दिशा 
दिशा शूल उपाय- घी या दही खाकर निकलें

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर मेष राशि में होगा.


Share

Leave a Reply