Aaj ka Panchang 20 March 2023: आज चैत्र मासिक शिवरात्रि व्रत, पढ़िए आज का पंचांग
Aaj ka Panchang 20 March 2023: पंचांग के अनुसार आज 20 मार्च 2023, सोमवार के दिन चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। पंचांग के अनुसार आज अशुभ योग लगेगा जिनमें भद्रा, बाण और वर्ज्य योग शामिल हैं। इसके साथ आज भगवान शिव को समर्पित मासिक शिवरात्रि व्रत रखा जा रहा है। दैनिक पंचांग से जानिए आज का शुभ मुहूर्त, शुभ योग का समय और राहुकाल की अवधि।
आज का पंचांग ( Panchang 20 March 2023)
चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि समाप्त- 21 मार्च, मंगलवार मध्यरात्रि 12 बजकर 17 मिनट पर
शतभिषा नक्षत्र- शाम 06 बजकर 09 मिनट तक
साध्य योग- दोपहर 02 बजकर 51 मिनट तक
शुभ योग- 20 मार्च दोपहर 02 बजकर 51 मिनट से 21 मार्च सुबह 11 बजकर 12 मिनट तक
विशेष- चैत्र मासिक शिवरात्रि व्रत
भगवान शिव की उपासना के लिए मासिक शिवरात्रि व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. चैत्र मास और विक्रम संवत 2079 का अंतिम प्रदोष व्रत आज रखा जाएगा. शास्त्रों में बताया गया है कि मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की उपासना करने से सभी कष्ट और दुःख दूर हो जाते हैं. साथ ही वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं समाप्त हो जाती हैं.
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 39 मिनट से सुबह 05 बजकर 26 मिनट तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 19 मिनट से दोपहर 03 बजकर 07 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 06 बजकर 20 मिनट से शाम 06 बजकर 44 मिनट तक
अमृत काल- सुबह 11 बजकर 41 मिनट से दोपहर 01 बजकर 07 मिनट तक
अशुभ समय
राहुकाल- सुबह 07 बजकर 45 मिनट से सुबह 09 बजकर 16 मिनट तक







.jpeg)












