Aaj Ka Panchang 20 October 2022: विष्णु भगवान को करें प्रसन्न, जानें आज की तिथि, नक्षत्र और राहुकाल
Today Panchang, Aaj Ka Panchang 20 October 2022: पंचांग के अनुसार 20 अक्टूबर 2022, गुरुवार का दिन धार्मिक दृष्टि से अति शुभ है. इस दिन विष्णु जी की पूजा का विशेष संयोग बना है. इस दिन कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. विशेष बात ये है कि आज ही एकादशी तिथि प्रारंभ होगी. दोपहर 4 बजकर 7 मिनट से एकादशी की तिथि प्रारंभ होगी. धार्मिक रूप से इस दिन और क्या विशेष है? आइए जानते हैं पंचांग (Panchang in Hindi)-
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 20 अक्टूबर 2022 को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की दशमी की तिथि है. शुभ और मांगलिक कार्यों को करने के लिए दशमी की तिथि शुभ मानी गई है. दशमी तिथि का समापन आज ही हो रहा है. इसके बाद एकादशी की तिथि प्रारंभ होगी.
आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
20 अक्टूबर 2022 को पंचांग के अनुसार आश्लेषा नक्षत्र रहेगा.आश्लेषा नक्षत्र आकाश मंडल का 9वां नक्षत्र है. ये नक्षत्र प्रात: 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा. इसके बाद मघा नक्षत्र रहेगा.
आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 20 अक्टूबर 2022,बुधवार को राहुकाल दोपहर 1 बजकर 31 मिनट से दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.
20 अक्टूबर 2022 पंचांग (Aaj Ka Panchang 20 October 2022)
- विक्रमी संवत्: 2079
- मास पूर्णिमांत: कार्तिक
- पक्ष: कृष्ण
- दिन: गुरुवार
- ऋतु: शरद
- तिथि: दशमी - 16:07:32 तक
- नक्षत्र: आश्लेषा - 10:31:10 तक
- करण: विष्टि - 16:07:32 तक, बव - 28:51:00 तक
- योग: शुभ - 17:51:38 तक
- सूर्योदय: 06:24:37 AM
- सूर्यास्त: 17:46:59 PM
- चन्द्रमा: कर्क राशि- 10:31:10 तक
- राहुकाल: 13:31:05 से 14:56:23 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
- शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: 11:43:03 से 12:28:32 तक
- दिशा शूल: उत्तर
अशुभ मुहूर्त का समय
- दुष्टमुहूर्त: 10:12:04 से 10:57:33 तक, 14:45:01 से 15:30:30 तक
- कुलिक: 10:12:04 से 10:57:33 तक
- कंटक: 14:45:01 से 15:30:30 तक
- कालवेला / अर्द्धयाम: 16:16:00 से 17:01:29 तक
- यमघण्ट: 07:10:06 से 07:55:35 तक
- यमगण्ड: 06:24:37 से 07:49:54 तक
- गुलिक काल: 09:15:12 से 10:40:30 तक







.jpeg)












