BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Aaj Ka Panchang 21 October 2022: रमा एकादशी पर लक्ष्मी और विष्णु जी की पूजा का बना है संयोग, जानें आज की तिथि, नक्षत्र और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 21 October 2022: रमा एकादशी पर लक्ष्मी और विष्णु जी की पूजा का बना है संयोग, जानें आज की तिथि, नक्षत्र और राहुकाल
Share

 Today Panchang, Aaj Ka Panchang 21 October 2022: पंचांग के अनुसार 21 अक्टूबर 2022, शुक्रवार का दिन पूजा पाठ के लिए बहुत ही विशेष है. इस दिन एकादशी की तिथि है. खास बात ये है कि दिवाली से पहले भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा का एक उत्तम योग बना है. इस दिन ग्रहों की चाल भी शुभ फल प्रदान कर रही है. एकादशी होने के कारण इस दिन विष्णु जी की पूजा का विशेष संयोग बना है. लेकिन शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी को समर्पित है. इस दिन इस दिन लक्ष्मी जी के साथ विष्णु जी की भी पूजा का विशेष संयोग बना हुआ है. इस दिन और क्या विशेष है? आइए जानते हैं पंचांग (Panchang in Hindi)-

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 21 अक्टूबर 2022 को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी की तिथि है. इस एकादशी को रमा एकादशी भी कहा जाता हे. ये तिथि पूजा पाठ के लिए बहुत ही शुभ मानी गई है.

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
21 अक्टूबर 2022 को पंचांग के अनुसार मघा नक्षत्र रहेगा. मघा नक्षत्र आकाश मंडल का 10वां नक्षत्र है. ये नक्षत्र दोपहर: 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा.

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 21 अक्टूबर 2022,शुक्रवार को राहुकाल प्रात: 10 बजकर 40 मिनट से दोपहर 12 बजकर 5 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है. 

21 अक्टूबर 2022 पंचांग (Aaj Ka Panchang 21 October 2022)

  • विक्रमी संवत्: 2079
  • मास पूर्णिमांत: कार्तिक
  • पक्ष: कृष्ण
  • दिन: गुरुवार
  • ऋतु: शरद
  • तिथि: एकादशी - 17:25:21 तक
  • नक्षत्र: मघा - 12:29:12 तक
  • करण: बालव - 17:25:21 तक, कौलव - 29:50:08 तक
  • योग: शुक्ल - 17:46:10 तक
  • सूर्योदय: 06:25:16 AM
  • सूर्यास्त: 17:46:00 PM 
  • चन्द्रमा: सिंह राशि
  • राहुकाल: 10:40:32 से 12:05:38 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
  • शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: 11:42:57 से 12:28:20 तक
  • दिशा शूल: पश्चिम

अशुभ मुहूर्त का समय

  • दुष्टमुहूर्त: 08:41:25 से 09:26:48 तक, 12:28:20 से 13:13:43 तक
  • कुलिक: 08:41:25 से 09:26:48 तक
  • कंटक: 13:13:43 से 13:59:06 तक
  • कालवेला / अर्द्धयाम: 14:44:29 से 15:29:52 तक
  • यमघण्ट: 16:15:14 से 17:00:37 तक
  • यमगण्ड: 14:55:49 से 16:20:55 तक
  • गुलिक काल: 07:50:21 से 09:15:27 तक

Share

Leave a Reply