BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Aaj Ka Panchang 25 March 2023: नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की होगी पूजा, पंचांग अनुसार जानें शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, आज का राहुकाल

Aaj Ka Panchang 25 March 2023: नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की होगी पूजा, पंचांग अनुसार जानें  शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, आज का राहुकाल
Share

 Today Panchang, Aaj Ka Panchang 25 March 2023: पंचांग के अनुसार 25 मार्च 2023, शनिवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज चतुर्थी की तिथि है. नवरात्रि के आज चौथे दिन शनिवार, 25 मार्च 2023 को मां दुर्गा की चौथी शक्ति मां कूष्मांडा की पूजा की जाएगी. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा है. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 25 मार्च 2023, शनिवार को चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी की तिथि है. जो शाम 4 बजकर 25 मिनट तक रहेगी. इसके बाद चैत्र माह की पंचमी की तिथि प्रारंभ होगी. 

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
25 मार्च 2023 को पंचांग के अनुसार भरणी नक्षत्र रहेगा. भरणी नक्षत्र आकाश मंडल का दूसरा नक्षत्र  है. इस नक्षत्र का स्वामी शुक्र ग्रह है. आज शुक्र को मजबूत करने के लिए भोजन में चीनी, चावल, दूध, दही और घी से बना खाना खाएं. मान्यता है कि इस दिन सफेद कपड़े, वस्त्र, चावल, घी, चीनी आदि किसी कन्या को दान करने से कुंडली के शुक्र मजबूत होते हैं.

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 25 मार्च 2023, शनिवार को राहुकाल प्रात: 9 बजकर 23 मिनट से प्रात: 10 बजकर 55 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.

आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता। 
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
सुरासम्पूर्ण कलशं रुधिराप्लुतमेव च। 
दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥

25 मार्च 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 25 March 2023)

 

विक्रमी संवत्: 2080
मास पूर्णिमांत:  चैत्र
पक्ष: कृष्ण
दिन:  शनिवार
ऋतु: वसंत
तिथि:  चतुर्थी - 16:25:26 तक
नक्षत्र:  भरणी - 13:19:27 तक
करण: विष्टि - 16:25:26 तक, बव - 28:24:31 तक
योग: विश्कुम्भ - 24:18:21 तक
सूर्योदय: 06:20:01 AM
सूर्यास्त: 18:34:58 PM
चन्द्रमा: मेष राशि- 19:25:41 तक
राहुकाल: 09:23:46 से 10:55:38 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: 12:03:00 से 12:52:00 तक
दिशा शूल: पूर्व

 

अशुभ मुहूर्त का समय

 

दुष्टमुहूर्त:  06:20:01 से 07:09:01 तक, 07:09:01 से 07:58:01 तक
कुलिक:  07:09:01 से 07:58:01 तक
कंटक:  12:03:00 से 12:52:00 तक
कालवेला / अर्द्धयाम:   13:41:00 से 14:30:00 तक
यमघण्ट:  15:18:59 से 16:07:59 तक
यमगण्ड: 13:59:22 से 15:31:14 तक
गुलिक काल: 06:20:01 से 07:51:54 तक

Share

Leave a Reply